News

रुहेलखंड कैंसर इंस्टीट्यूट ने मनाया कैंसर दिवस

रुहेलखंड कैंसर इंस्टीट्यूट ने मनाया कैंसर दिवस

रुहेलखंड कैंसर इंस्टीट्यूट ने मनाया कैंसर दिवस

बरेली (वि)। रुहेलखंड कैंसर इंस्टीट्यूट, बरेली ने “यूनाइटेड बाय यूनिक ” थीम के तहत विश्व कैंसर दिवस मनाया। कार्यक्रम का आयोजन इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. अर्जुन अग्रवाल और उनकी कैंसर विशेषज्ञ टीम के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मरीजों और उनके परिवारों को कैंसर के जोखिम को कम करने तथा सही उपचार के बारे में शिक्षित करना था। डॉ. सिद्धार्थ अरोड़ा ने बताया कि कैसे जीवनशैली में बदलाव करके कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है। इस अवसर पर रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. लक्ष्मण और डॉ. अंकिता पांडे, सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. आशीष कामथम और पैलिएटिव केयर विशेषज्ञ डॉ. मयूर घोघारी नर्सिंग अधीक्षक पूनम आजाद और प्रशासनिक अधिकारी सचिन सक्सेना नर्सिंग इंचार्ज रिंकी रानी और समस्त कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।