विश्व कैंसर दिवस पर आईएमए भवन में क्लिनिक मीटिंग आयोजित

बरेली (वि) । विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आईएमए भवन बरेली में रोहिलखंड कैंसर इंस्टीट्यूट के सहयोग से पांचवीं क्लिनिक मीटिंग आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर पहचान और बेहतर इलाज पर चर्चा करना रहा। कार्यक्रम में डॉ. आशेष कामथम ने “भारत में सामान्य कैंसर: समय पर पहचान और जीवन रक्षा” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने प्रारंभिक जांच के महत्व पर जोर दिया। डॉ. प्रारब्ध सिंह ने ‘’”भारत में कैंसर : हर चिकित्सक की भूमिका'”‘” विषय पर प्रकाश डाला और बताया कि चिकित्सकों को कैंसर रोगियों की देखभाल में क्या कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर डॉ. अर्जुन अग्रवाल, डॉ. केशव अग्रवाल, डॉ. नीरा अग्रवाल, डॉ. प्रेम किशोर जांगिड़, डॉ. लक्ष्मण पांडे, डॉ. सिद्धार्थ अरोड़ा, डॉ. मयूर उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और समन्वित उपचार के महत्व को रेखांकित किया।

